बीसलपुर: आधा दर्जन लोगों ने गाड़ी चालक को पीट कर किया घायल बीसलपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज।
गाड़ी बुकिंग करने के विवाद को लेकर आधा दर्जन लोगों ने एक गाड़ी चालक के घर में घुसकर उसे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया उसके शोर मचाने पर भविष्य में जान से मार डालने की धमकी देकर वहां से चले गए पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।