झालरापाटन: झालरापाटन में ईद मिलादुन्नबी का जश्न, हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, जुलूस में दोनों समुदायों ने दिखाया प्रेम और सद्भाव
झालरापाटन में शुक्रवार को पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया। मुस्लिम समाज द्वारा आयोजित इस जुलूस को हिंदू समुदाय ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग कर सफल बनाया। जुलूस की शुरुआत सुबह करीब 9:00 बजे अंजुमन इस्लामिया स्कूल से हुई। शहर काजी अली असगर की अध्यक्षता में निकले जुलूस में युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।