गिद्धौऱ रेलवे स्टेशन पर शनिवार की दोपहर 12:30 बजे ट्रेन से उतरने के दौरान गिरकर एक महिला बुरी तरह घायल हो गई। जिसे स्थानीय रेल यात्रियों की मदद से परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां गंभीर अवस्था मे महिला का इलाज किया जा रहा है। घायल महिला की पहचान सेवा गांव निवासी जलधर यादव की पत्नी पिंकी देवी के रूप में हुई है।