शाहपुरा: फूलडोल मेले में 'शाहपुरा जिला बहाल करो' सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण, हजारों लोग ले रहे सेल्फी, चल रहा हस्ताक्षर अभियान
अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के फूलडोल महोत्सव में इस बार एक अनूठा प्रदर्शन लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। शाहपुरा जिला बहाल करो संघर्ष समिति की ओर से मेले में लगाया गया ‘शाहपुरा जिला बहाल करो’ सेल्फी प्वाइंट मेले का मुख्य आकर्षण बन गया है। यहां मेले में आने वाले श्रद्धालु और युवा बड़ी उत्सुकता के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं।