जलालगढ़: प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र के ठाकुरबाड़ी धर्मशाला में जन सुराज विचार मंच की बैठक की गई
जलालगढ़ क्षेत्र के ठाकुरबाड़ी धर्मशाला में जन सुराज विचार मंच की बैठक की अध्यक्षता विचार मंच के साथी कामेश्वर जमादार ने की। मौके पर उन्होंने कहा कि जन सुराज विचार मंच एक गैर राजनीतिक संगठन है।जिसका विकास किसी राजनीतिक दल के समर्थन या विरोध से कोई वास्ता नहीं है।वह बुद्धिजीवियों के समूह का मंच है जो समाज व राष्ट्र के व्यापक हित,आलोचना के लिए स्वतंत्र है।