कैंपियरगंज: कैंपियरगंज थाना क्षेत्र में मोईनाबाद सहित कई जगहों पर आबकारी विभाग ने दबिश देकर 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की
कैंपियरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मोइनाबाद सहित तमाम जगहों पर आबकारी विभाग ने आज आबकारी आयुक्त के निर्देशानुसार, कई जगहों पर अभियान चला कर दबिश दी गई, जिसको लेकर आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 2 एसएन वर्मा द्वारा व उनकी टीम के द्वारा कच्ची शराब के तमाम संदिग्ध स्थलों पर दबीस दी गई, जिसमें 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया, साथ ही एक अभियोग भी पंजीकृत किया गया।