दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में गुरुवार 3 बजे एनटीपीसी द्वारा दिव्यांगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। इस अवसर पर म्यूजिकल चेयर, पेंटिंग, निबंध लेखन एवं रंगोली प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। मौके पर कार्यकारी निदेशक जयदेव परिदा एवं गरिमा महिला मंडल की अध्यक्ष संघमित्रा परिदा ने 25 ट्राईसाईकिल,10 व्हीलचेयर,2श्रवण उपकरण दिए।