बलिया: उभांव थाना पुलिस ने गुरुवार को गुम हुए दो मोबाइल फोन बरामद किया और उनके मालिकों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता मिली। इसकी जानकारी देते हुए गुरुवार की शाम 6 बजे उभांव पुलिस ने प्रेस नोट कर बताया कि दोनों मोबाइल बाजार जाते समय रास्ते में कहीं गिर गए थे।