BHU में अटेंडेंट-कक्षाओं के मुद्दे पर छात्रों का विरोध प्रदर्शन
बीएचयू के दो संकायों में छात्रों ने सोमवार को अटेंडेंस और कक्षाओं के मुद्दे को लेकर पर धरना प्रदर्शन किया। वाणिज्य संकाय में धरने पर बैठे छात्रों का आरोप है कि पूरी कक्षाएं कराए बिना ही उनकी परीक्षा कराई जा रही है। छात्रों ने आरोप लगाया कि कई प्रोफेसर फैकल्टी से महीने भर तक गायब रहते हैं। विभागाध्यक्ष के पास भी इन समस्याओं का कोई समाधान नहीं मिलता।