कोटकासिम: कोटकासिम में जानलेवा हमले के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, प्लॉट विवाद में हुई थी मारपीट, फरार आरोपियों की तलाश जारी
कोटकासिम पुलिस ने प्लॉट विवाद को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी देशराज, अमित कुमार, देवेंद्र कुमार और नरेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी जसवंत सिंह ने बुधवार शाम 5:00 बजे बताया की पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार भी बरामद कर ली है। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।