आरा: आरा की बेटी सपना कुमारी ने रचा इतिहास, विश्व पुलिस गेम्स में जीते तीन पदक, बिहार और देश का नाम किया गर्व से रोशन
Arrah, Bhojpur | Jul 3, 2025 आरा की बेटी सपना कुमारी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगे की शान को और ऊंचा कर दिया है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) में कार्यरत सपना कुमारी ने अमेरिका के बर्मिंघम (अलबामा) में आयोजित 21वें विश्व पुलिस खेलों (World Police Games) में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए। उन्होंने 2 स्वर्ण पदक और 1 रजत पदक जीतकर न सिर्फ बिहार बल्कि पूरे देश का नाम गर्व से ऊंचा