बेरमो: फुसरो सब्जी मंडी में मोबाइल चोरी की घटनाओं से लोग भयभीत, थाने में दर्ज हुए दो मामले
Bermo, Bokaro | Jun 5, 2025 बेरमो थाना क्षेत्र के फुसरो बाजार स्थित सब्जी मंडी में गुरुवार शाम को मोबाईल चोरी की वारदात हुई।समय लगभग साढ़े सात बजे भुक्तभोगी शारदा कालोनी निवासी तुफान बाउरी व कल्याणी निवासी संजय सिंह ने थाने में मोबाइल चोरी की दो अलग अलग मामले दर्ज कराने पहुंचा। बताया कि सब्जी मंडी में खरीदारी के दौरान अज्ञात चोरो ने पॉकेट से मोबाईल निकाल कर फरार हो गए।