बेरमो: बांधघुटू के पास अवैध बालू से लदा ट्रैक्टर जब्त, मामला दर्ज
Bermo, Bokaro | Jun 4, 2025 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के बांधघुटू के पास बुधवार को अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया गया है।समय लगभग साढ़े चार बजे बताया गया कि उपायुक्त बोकारो के निर्देशानुसार जिला के विभिन्न स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाया गया, जिसमें पेटरवार थाना के दांतू-खेतको मार्ग पर बांधघुटू के समीप अवैध रूप से बालू खनिज का उत्खनन कर प्रेषण करते हुए एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया।