सफीपुर: फतेहपुर चौरासी से लापता नाबालिग बहनें बरामद, हरदोई के बालामऊ स्टेशन से सर्विलांस टीम ने किया खोज
Safipur, Unnao | Mar 29, 2026 उन्नाव के फतेहपुर चौरासी क्षेत्र में पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए दो नाबालिग बहनों को सकुशल बरामद कर लिया। ये दोनों बहनें घर से बिना बताए लापता हो गई थीं, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया था। सूचना मिलते ही पुलिस और सर्विलांस टीम सक्रिय हुई। जांच के दौरान दोनों का लोकेशन हरदोई जिले के बालामऊ रेलवे स्टेशन पर मिला। पुलिस ने तुरंत पहुंचकर दोनों को सुरक्षित वाप