आरा: बकरी के बच्चा को बचाने गई महिला की ठनका गिरने से मौत,एकौना गांव की है घटना
Arrah, Bhojpur | Jul 6, 2024 बड़हरा थाना क्षेत्र के एकौना गांव में ठनका गिरने से एक महिला की मौत हो गई। आरा सदर अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत महिला मोहम्मद चांद की पत्नी गुड़िया बेगम थी। परिजनों ने बताया कि घर के बाहर बकरी के बच्चे को लाने गई थी तब ही ठनका गिर गया।