डलमऊ: अमरहा गांव में शहीद स्मारक के नाम से बनाई गई सड़क में भ्रष्टाचार, ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ने लगा है
रविवार को समय लगभग 11 बजे डलमऊ ब्लॉक के अमरोहा गांव के निवासी अशोक कुमार,अंशु कुमार,भगवती,मोहित कुमार,नीरज कुमार,जितेंद्र,रानू एवं रमेश कुमार ने नाराजगी व्यक्त करते हुए बताया है कि डॉक्टर रामकुमार शहीद हुए थे।जिनके नाम पर लोक निर्माण विभाग के द्वार सड़क बनवाई गई। अब वह सड़क बनने के बाद से ही उखड़ रही है,जिससे गांव के लोग नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं।