विधायक ने कहा कि “बाबा साहेब के समतामूलक तथा विकासोन्मुख समाज के सपने को साकार करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम समर्पित है।” उन्होंने क्षेत्र के व्यापक विकास और सामाजिक समरसता को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति के साथ उत्साह का माहौल देखने को मिला।