आजमगढ़ जनपद के देवगांव थाना की पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने केमिकलयुक्त कृत्रिम दूध बनाने के बड़े कारोबार का खुलासा किया है । कार्यवाही के दौरान 200 लीटर कृत्रिम दूध, भारी मात्रा में अपमिश्रक पदार्थ और खतरनाक केमिकल बरामद हुआ । जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका सहयोगी मौके से फरार हो गया । पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।