मुज़फ्फरनगर: दहेज के लिए सोनिया की हत्या, परिवार ने SSP कार्यालय पर धरना शुरू किया, पीड़ित बोले- ससुराल पक्ष अब भी फरार
बागपत के पीड़ित परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर धरना दिया। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी सोनिया की शादी 2021 में अंकित से हुई थी। दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष लगातार प्रताड़ित कर रहा था। 16 दिसंबर को सोनिया की जहर देकर हत्या कर दी गई और आरोपी फरार हो गए। परिवार ने पुलिस को सूचना दी, पोस्टमार्टम कराया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।