रामपुर: ग्राम सिहारी के निकट मोटरसाइकिल को अज्ञात फोरवीलर ने मारी टक्कर, हादसे में किसान की हुई मौत
Rampur, Rampur | Jun 5, 2025 गुरुवार को सुबह 11 बजे के आसपास ज़िला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। घटना थाना मिलक क्षेत्र ग्राम सिहारी के निकट की है। बुधवार को शाम साढ़े पाँच बजे के आसपास ग्राम नवदिया निवासी वीरसिंह मोटरसाइकिल पर गेहूं बेचने मिलक मंडी जा रहे थे। तेज़ रफ़्तार फोरवीलर ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। मौके पर ही वीरसिंह की मौत हो गई।