अम्बाला कैंटोनमेंट: गृह मंत्री अनिल विज ने सवा करोड़ रुपए की लागत से डिफेंस कालोनी बांध रोड के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी में डिफेंस कॉलोनी कच्चे बांध रोड को पक्का करने का यह पहला ऐसा प्रोजेक्ट है जिसमें सेना और राज्य सरकार मिलकर कार्य कर रही हैं। अम्बाला छावनी एक खूबसूरत शहर है, हमें मिलकर ही काम करने चाहिए क्योंकि यहां हम मिलकर बसे हुए हैं और मिलकर काम करने से शहर का और विकास होता हैं।