बिंदकी: बिंदकी तहसील के सभागार कक्ष में 'संस्कृति उत्सव' का आयोजन, बच्चों ने दहेज प्रथा पर किया मंचन, कवियों ने पढ़ी रचनाएं
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के तहसील के सभागार कक्ष में शुक्रवार को दिन में 1 बजे से जिला पर्यटन विभाग एवं संस्कृत परिषद द्वारा 'संस्कृति उत्सव' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नन्हे मुन्ने बच्चों ने दहेज प्रथा उत्पीड़न पर मंचन कर सभी को यह सोचने पर मजबूर किया कि दहेज की खातिर बहू को परेशान करना अपराध है। कवियों ने अपनी रचनाएं भी पढ़ी। नायब तहसीलदार मौजूद रहे।