लहलादपुर: सारण खास के पास सड़क हादसे में तीन युवक घायल, एक की मौत
छपरा सदर अनुमण्डल अंतर्गत जनता बाजार-पैगंबरपुर पथ पर सारण खास गांव के नजदीक एक सड़क दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गये.बाद में अस्पताल ले जाने के क्रम में एक युवक की मौत हो गयी. घटना शनिवार की सुबह करीब दस बजे की बताई गयी है. घटना के बाद जनता बाजार पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और ट्रक को भी जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है...