लहलादपुर: दयालपुर पश्चिम टोला में भूमि विवाद में भाई ने भाई पर चाकू से हमला किया
जनता बाजार थाना क्षेत्र दयालपुर पश्चिम टोला में भूमि विवाद को लेकर भाई ने भाई के ऊपर चाकू से वार कर उसे जख्मी कर दिया. जख्मी युवक की पहचान स्थानीय दयालपुर पश्चिम टोला निवासी रामरूप राय का 25 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार यादव बताया गया है.जिसका ईलाज सदर अस्पताल मे चल रहा है.घटना मंगलवार की रात्रि लगभग 10 बजे की बताई जाती है.