वारासिवनी: ग्राम भेण्डारा में क्रिकेट का रोमांच, तुमाड़ी बनी चैम्पियन, पूर्व विधायक प्रदीप जायसवाल ने किया पुरस्कृत
भेण्डारा में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का मेगा फाइनल रोमांचक रहा। मुख्य अतिथि प्रदीप जायसवाल ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। फाइनल में तुमाड़ी ने 8 ओवर में 83 रन बनाकर भेण्डारा को हराया। प्रदीप शेंडे मैन ऑफ द मैच बने। विजेता टीम को ₹51,000 व उपविजेता को ₹25,000 पुरस्कार दिया गया। तुमाडी ने इसी जीत के अपने ताज को बरकरार रखा