जलालगढ़: रामनवमी के अवसर पर जलालगढ़ में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
रामनवमी के पावन अवसर पर शनिवार को जलालगढ़ प्रखंड क्षेत्र में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा जलालगढ़ युवा संघ एवं नोनिया जागृति संघ के बैनर तले आयोजित की गई, जिसमें प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए अखाड़ा दलों, युवाओं, महिलाओं और श्रद्धालु ने बढ़ चढ़ भाग लिया।