सिवनी: मुंगवानी रोड पर सड़क हादसा, पुलिया से नीचे गिरे दो बाइक सवार घायल
Seoni, Seoni | Dec 21, 2025 सिवनी के मुंगवानी रोड पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई। रविवार को हुए हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद की और उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। फिलहाल दोनों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।