विजयपुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार घायल
विजयपुर थाना क्षेत्र के भेसाई तिराहे पर एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया टक्कर इतनी तेज थी की मोटरसाइकिल का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया , घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया , जहां उसका इलाज हुआ