लकड़ी नबीगंज: लकड़ी नवीगंज से पुलिस ने चेकिंग के दौरान 241.920 लीटर विदेशी शराब को स्कॉर्पियो गाड़ी से किया बरामद
लकड़ी नवीगंज थाने के पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान लकड़ी नवीगंज से स्कॉर्पियो पर लदा 241.920 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। थाना अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह द्वारा दिया गया जानकारी। थाना अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि शराब बरामद करने के बाद पुलिस कारोबारी पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले के जांच में जुटी है।