रामगंजमण्डी: खान कुम्भकोट में हाईवोल्टेज लाइन टूटने से बड़ा हादसा टला, चिंगारियों के बीच भागकर युवकों ने बचाई जान
रामगंजमंडी क्षेत्र के खान कुम्भकोट गांव में अचानक हाईवोल्टेज बिजली लाइन टूटकर जमीन पर गिर गई। लाइन गिरते ही तेज चिंगारियां निकलने लगीं, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे ग्रामीणों ने बताया कि घटना के समय पास ही कुछ युवक नहा रहे थे। जैसे ही लाइन गिरी और चिंगारियां उठीं, युवकों ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत वहां से भागकर अपनी जान बचाई।