चास: बाटविनोर में कलश यात्रा के साथ श्री श्री 108 रुद्र महायज्ञ सह शिवमंदिर प्रतिष्ठा एंव सात दिवसीय भागवत कथा शूरू
Chas, Bokaro | Feb 25, 2024 बाटबिनोर के हरिहर धाम अलुवारा माचाटांड मे रविवार को कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीश्री 108 रुद्र महायज्ञ शिव मंदिर प्रतिष्ठा एवं भागवत कथा कार्यक्रम शुरू हुआ। हरिहर धाम से 351 कलश के साथ दामोदर नदी घटिया घाट गया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवतियां एवं पुरुष शामिल थे। मंदिर परिसर से गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा शुरू हुई।