चास: बोकारो इस्पात कारखाना में कार्य के दौरान 11 हज़ार बिजली फ़्लैश के चपेट में आने से एक मजदूर हुआ घायल
Chas, Bokaro | Feb 24, 2024 बोकारो जिले के बोकारो इस्पात कारखाना में देर रात कार्य के दौरान 11 हज़ार बिजली फ़्लैश के चपेट में आने से एक मजदूर राजन राय घायल हो गया है।घटना के संबंध में शनिवार को बताया जाता है कि घायल मज़दूर को इलाज़ के लिए बोकारो जेनरल अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है जहाँ उसकी स्तिथि गम्भीर बनी हुई है।