लकड़ी लाने गई जंगल से लड़की गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। मामला बड़कागांव थाना क्षेत्र के महुगाई खुर्द की है। इस संबंध में गायब लड़की पिंकी कुमारी की मां पुनिया देवी पति दिनेश राम द्वारा बड़कागांव थाना में आवेदन दी है। दिए गए आवेदन में पुनिया देवी ने कहा है कि 6 जनवरी 2026 को मैं और मेरी पुत्री पिंकी कुमारी साथ में जंगल से लकड़ी लाने के लिए गए थे।