जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने और यहां की ऐतिहासिक तथा सांस्कृतिक विरासत से लोगों को परिचित करवाने के उद्देश्य से ऑफ रोड फॉर लाइफ क्लब की ओर से डेजर्ट जूम-दो इवेंट का आयोजन पल्लू स्थित गुलाबगढ़ रिसोर्ट में किया गया। इस आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने जिले के प्रमुख ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक स्थलों का भ्रमण किया।