मुरादाबाद: सम्राट अशोक नगर सैनी संस्थान वाली गली में 5 साल से रास्ता खराब होने के कारण क्षेत्र वासियों ने किया विरोध प्रदर्शन
सम्राट अशोक नगर सैनी वाली गली में 5 साल से रास्ता खराब होने के कारण,क्षेत्र के लोगों ने नगर निगम के खिलाफ जमकर विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने नगर निगम कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए बताया कि,इस रास्ते पर कई स्कूल कई क्लिनिक व सैनी समाज के तीन-चार हजार की आबादी वाले घर है, कई साल से रास्ता खराब पड़ा है, नगर निगम रास्ते को लेकर कोई सुनवाई नहीं होती है।