मुरादाबाद: मूंढापांडे थाना क्षेत्र में पबजी गेम मोबाइल में खेलने से पिता ने माना किया तो युवक ने नाराज होकर, खाया जहरीला पदार्थ
मूंढापांडे थाना क्षेत्र में मोबाइल मे पबजी गेम खेलने से पिता के द्वारा माना करने पर, युवक ने गुस्से में पिता से नाराज होकर घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया, हालत बिगड़ने पर इलाज के लिए अस्पताल में लेकर आया गया, जहां उपचार किया जा रहा है। जानकारी में पिता ने बताया उन्होंने अपने बेटे को मोबाइल मे पबजी खेलने से डांट दिया था,जिससे उनका बेटा नाराज हो गया था।