बिहार: बच्चे के गले से सोने का लॉकेट चोरी करने वाला आरोपी आशा नगर से गिरफ्तार
Bihar, Nalanda | Jul 15, 2025 सोहसराय थाना की पुलिस ने बच्चा के गले से सोने का लॉकेट काटकर चोरी करने के मामले में आशा नगर मोहल्ला से आरोपी को गिरफ्तार कर लॉकेट बरामद किया है। पकड़ा गया आरोपी आशा नगर मोहल्ला निवासी अरुण साहू का पुत्र मोहित कुमार है। सोहसराय थाना के पुलिस कर्मी ने मंगलवार की दोपहर 1:30 बजे बताया कि आरोपी को उसके ही घर से गिरफ्तार किया गया हैं।