विदिशा नगर: बुधवार को टीलाखेडी निवासी 27 वर्षीय युवक को मेहगांव मे सर्पदंश के बाद जिलाअस्पताल मे कराया भर्ती
अस्पताल चौकी से मिली जानकारी के अनुसार टीलाखेडी निवासी 27 वर्षीय शुभम दांगी बुधवार को रायसेन जिले के मेहगांव गए हुए थे। दोपहर को उन्हे सर्प ने डंस लिया। परिजनो ने विदिशा जिलाअस्पताल मे भर्ती कराया जहा उनका इलाज चल रहा है। डाक्टरों के अनुसार फिलहाल वह खतरे से बाहर है वही पुलिस पीडित और परिजनो के बयान लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।