सतना वन मंडल के मझगवां रेंज के हजारा नाला के पास तेज रफ्तार ट्रेन की टक्कर से 5 माह का बाघ का शावक घायल हो गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची।जहाँ घायल शावक को ईलाज के लिए व्हाईट टाइगर सफारी मुकुंदपुर भेजा गया हैं।ट्रेन की टक्कर से बाघ के शावक को पिछले हिस्से में गंभीर चोट आई हैं।