गोंडा: भरतगंज चौराहे के पास दो बाइकों की आमने सामने हुई भिड़ंत, एक बाइक सवार घायल
Gonda, Gonda | Aug 8, 2024 भरतगंज चौराहे के पास दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक सवार सड़क पर गिर कर घायल हो गया। आसपास के लोग जुटे लेकिन उसे अस्पताल पहुंचाने के बजाय लोग फोटो और वीडियो बनाते रहे और चोटिल कराह रहा था। उधर से निकल रहे स्वयं सेवकों की टीम ने एंबुलेंस बुलाकर उपचार के लिए भिजवाया है। जिस पर टीम की सराहना की जा रही है।