प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने की सीपी से कार्रवाई की मांगः छेड़खानी का विरोध करने पर प्रबंधक पर हुआ था हमला
Sadar, Varanasi | Feb 27, 2024 वाराणसी में चोलापुर थानाक्षेत्र में विद्यालय संचालक पर हुई घटना को लेकर मंगलवार को पुलिस आयुक्त (सीपी) मुथा अशोक जैन से मिलकर कार्रवाई की मांग की है। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन सदस्यों के साथ घायल की पत्नी भी कचहरी पहुंची और पुलिस आयुक्त से न्याय की मांग की। मामले में पुलिस आयुक्त ने आवश्यक कार्रवाई और हमलावरों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।