इंदौर: स्कीम नंबर 94 में दो नकाबपोश बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया, घटना सीसीटीवी में कैद, शादी समारोह में था परिवार
Indore, Indore | Feb 8, 2025 इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र के स्कीम नंबर 94 में लोहा व्यापारी मुस्तकीम अहमद अपने परिवार सहित विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। जिसका फायदा उठाकर चोरों ने दीवार के सहारे उनके घर में प्रवेश किया और घर में रखें 7 लाख रुपए नगद और 20 लाख के सोने चांदी के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। वही मौके पर लगे सीसीटीवी में दो संदिग्ध कैद हुए है, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।