बिहटा के श्रीरामपुर टोला स्थित लाइब्रेरी गई एक छात्रा के अचानक लापता हो जाने के बाद परिवार वाले काफी परेशान हो गए हैं। परिजनों ने छात्रा के अपहरण होने की आशंका जताई है। सीसीटीवी कैमरे में दो युवक छात्रा का पीछा कर रहे थे। जिसे देखकर छात्रा तेजी से भागती हुई नजर आई। छात्रा की पहचान नेहा कुमारी के रूप में की जा रही है। शुक्रवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई।