भांडेर: ध्वार वाली शीतला माता मंदिर में शतचंडी महायज्ञ व भागवत कथा में उमड़ा जनसैलाब, सुदामा चरित्र के साथ कथा का समापन
Bhander, Datia | Mar 27, 2026 ध्वार वाली शीतला माता मंदिर पर आयोजित 111 कुण्डीय श्री शतचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। धार्मिक आयोजन में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए और पूरे वातावरण में भक्ति का माहौल देखने को मिला। कथावाचक द्वारा सुदामा चरित्र का मार्मिक वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए।