बिंदकी: जहानाबाद कस्बा व क्षेत्र में ईद का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, अकीदतमंदों ने अदा की नमाज
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद कस्बा तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में ईद का त्यौहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जहानाबाद कस्बे में कुशल का डेरा मार्ग स्थित ईदगाह मैदान में शनिवार की सुबह लगभग 9:00 बजे ईद की नमाज कारी हाफिज सईद अब्दुल हन्नान ने हजारों अकीदत मंदो को नमाज अदा कराई। नमाज के दौरान मुल्क की खुशहाली व अमन चैन की दुआ की गई। पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।