अररिया: जोकीहाट के पास बाइक से असंतुलित होकर सड़क पर गिरने से महिला घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | Feb 5, 2025 अररिया- बहादुरगंज फोरलेन म मार्ग जोकीहाट के समीप बच्चे को बचाने के क्रम मे बाइक अ संतुलित होने से बाइक पर बैठी एक महिला असमीना खातून बुरी तरह घायल हो गई। जिसे परिजनों की सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। जिसका इलाज डॉक्टर प्रदीप कुमार की देखरेख में चल रहा है। चिकित्सक के मुताबिक प्राथमिक उपचार के बाद महिला को सीटी स्कैन की सलाह दी गयी है।