सासाराम: समाहरणालय में डीएम उदिता सिंह ने लगाया जनता दरबार, कई फरियादियों ने डीएम के समक्ष सुनाई अपनी फरियाद
Sasaram, Rohtas | Sep 27, 2024 सासाराम समाहरणालय में रोहतास डीएम उदिता सिंह द्वारा शुक्रवार करीब 12:30 बजे दोपहर में जनता दरबार आयोजित की गई। जिसमें शहर के विभिन्न हिस्से से फरियादी अपने समस्या लेकर डीएम के पास पहुंचे। डीएम उदिता सिंह ने उनकी समस्याओं पर तत्काल सुनवाई करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को उनकी समस्या का निष्पादन करने का निर्देश दिया है।