पलिया: रेल ट्रैक पर बाढ़ का खतरा बढ़ा, अतरिया गांव के पास शारदा नदी का कटाव तेज, किसानों में दहशत, बचाव कार्य शुरू
पलिया-भीरा रेलवे लाइन के अतरिया गांव के पास बाढ़ के चलते बड़ा संकट मंडरा रहा है। रविवार शाम तक भी रेलवे ट्रैक पर मिट्टी भरने और मजबूतीकरण का कार्य क्षेत्रीय किसानों की मदद से जारी रहा।जानकारी के मुताबिक, पहले एक जगह से कटी रेल लाइन अब दूसरी जगह से भी कमजोर होनी शुरू हो गई। जिससे स्थिति भयावह होती जा रही है।