बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र के खालसा स्कूल की गली में 90 साल पुरानी बिल्डिंग गिरी, बड़ा हादसा टला
सुभाष नगर में 90 साल पुरानी बिल्डिंग गिरी, बड़ा हादसा टला।बरेली, सुभाष नगर खालसा स्कूल की गली, खन्ना बिल्डिंग के पीछे स्थित एक 90 वर्ष पुरानी जर्जर बिल्डिंग मंगलवार सुबह लगभग 9 बजे अचानक धराशायी हो गई। यह बिल्डिंग प्रीतम लाल खुराना की थी, जो पिछले कई वर्षों से अपने नए मकान में रह रहे हैं। यह पुराना मकान मिट्टी और सुर्खी से बना हुआ था और वर्षों से बंद पड़ा।