सहारनपुर: रिमाउंट डिपो के ऊपर ड्रोन उड़ाने पर सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप, सेना ने दो युवकों को पकड़ा, लैपटॉप की हो रही जांच
सहारनपुर के रिमाउंट डिपो ट्रेनिंग स्कूल क्षेत्र में संदिग्ध ड्रोन उड़ाए जाने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। सेना ने मौके से दो युवकों को पकड़कर उनके पास से ड्रोन और लैपटॉप बरामद किया है। लैपटॉप की जांच में आर्मी परिसर के अंदर के फोटो और वीडियो मिलने की बात सामने आने की चर्चा है। यह घटना थाना गागलहेड़ी क्षेत्र की बताई जा रही है।